Home Blog Page 3555

एग ऐंड पटेटो कटलेट

egg cutlet recipe in hindi
egg cutlet recipe in hindi

चलिए आज हम आपको कुरकुरे एग ऐंड पटेटो कटलेट बनाना सिखाते हैं। इसे आप इवनिंग में चाय के साथ भी खा सकते हैं और मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में भी।

कुल समय 35 मिनट
तैयारी का समय 15 मिनट
कैलरी 334

सामग्री

उबले अंडे 4
रस्क पाउडर 5 बिस्किट का
उबले आलू 250 ग्राम
बारीक कटा प्याज 1
बारीक कटा धनिया थोड़ा सा
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल 1 कप
चमक स्वादानुसार
मैरिनेशन के लिए 1 अंडा (फेंटा हुआ)

बनाने की विधि
– सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर उसमें कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पत्ता मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

– इस मिश्रण में उबला हुआ अंडा मिलाएं और अच्छी तरह से मिला लें।

– अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाएं और चपटा कर कटलेट का शेप दें।

– इन कटलेट्स को फेंटे हुए अंडे में डिप कर रस्क के पाउडर में अच्छी तरह से कोट कर दें।

– पैन में तेल गर्म करें और तैयार कटलेट्स को उसमें डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह से फ्राइ करें।

– धनिया के पत्ते से गार्निश कर गर्मा गर्म कटलेट्स सर्व करें।

ये भी पढ़े 

सांसदों के साथ पीएम ने की 2019 की चुनावी तैयारी पर चर्चा

PM narendra modi holds chai pe charcha with gujarat MPs in delhi
PM narendra modi holds chai pe charcha with gujarat MPs in delhi

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से गदगद भाजपा अब अपनी पूरी ताकत 2019 के चुनावों पर झोंकने की कवायद में जुट गई है।

आज लॉन्च होगी लेक्सस आरएक्स450एच

Lexus RX 450 H launches today
Lexus RX 450 H launches today

टोयोटा का लग्ज़री ब्रांड लेक्सस, आरएक्स450एच एसयूवी के साथ आज भारत में दस्तक देगा। लेक्सस आरएक्स450एच की संभावित कीमत 1 करोड़ रूपए के आसपास हो सकती है। भारत में इसे जापान से इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, वोल्वो एक्ससी90 और ऑडी क्यू7 से होगा।

अजमेर में उर्स पर झण्डारोहण की रस्म 24 को, पीएम ने भेजी चादर

pm modi hands over the chaadar to be offered at dargah of khwaja moinuddin chishti ajmer sharif
pm modi hands over the chaadar to be offered at dargah of khwaja moinuddin chishti ajmer sharif

अजमेर। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स पर झण्डारोहण की रस्म 24 मार्च को दोहर तीन बजे से दरगाह गेस्ट हाउस निजाम गेट पर होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए के लिए चादर भेजी है।

आ रही है फेसलिफ्ट निसान टेरानो, इस तारीख को होगी लॉन्च

Coming Facelift Nissan Ternano, Launch On This Date
Coming Facelift Nissan Ternano, Launch On This Date

निसान टेरानो का फेसलिफ्ट अवतार 27 मार्च को लॉन्च होगा। नई टेरानो के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा टेरानो एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रूपए से शुरू होकर 13.95 लाख रूपए तक जाती है। इसका मुकाबला होंडा बीआर-वी, महिन्द्रा स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा, टाटा सफारी स्टॉर्म और रेनो डस्टर से होगा।