Home Blog Page 3964

आरएसएस चीफ पहुंचे बैतूल जेल, दी गुरू गोलवलकर को श्रद्धांजलि

mohan bhagwat pays tributes to rss ideologue golwalkar in betul jail
mohan bhagwat pays tributes to rss ideologue golwalkar in betul jail

बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल में बुधवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में शिरकत करने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चालक मोहन भागवत मंगलवार को भारत भारती आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद भागवत बुधवार सुबह 11 बजे बैतूल जिला जेल पहुंचे।

उन्होंने बैरक नंबर एक में पहुंचकर आरएसएस के दूसरे सर संघ चालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। आरएसएस प्रमुख भागवत जिला जेल में लगभग 20 मिनट तक रूके।

पुलिस परेड ग्राउंड बैतूल में बुधवार को आयोजित हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देर रात सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय से 5 किमी. स्थित आवासीय विद्यालय भारत भारती पहुंचे।

वहां रात्रि विश्राम के बादभागवत ने सुबह भारत भारतीय विद्यालय परिसर में भ्रमण कर वहां संचालित प्रकल्पों का अवलोकन किया। श्री भागवत ठीक प्रात: 11 बजे जिला जेल बैतूल पहुंचे।

जिला जेल के बैरक नंबर एक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध के दौरान 1949 में आरएसएस के दूसरे सर संघ चालक माधव सदाशिव गोलवलकर को तीन तीन माह तक बंदी बनाकर रखा गया था।

आरएसएस प्रमुख भागवत ने जिला जेल की बैरक नंबर एक में गुरू गोलवरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भागवत के साथ आरएसएस के सह सरसंघ चालक सुरेश सोनी, बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित अन्य मौजूद थे।

पहली बार परदे पर नज़र आने वाली हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी

alia bhatt and ranveer singh share screen first time in upcoming film gully boy
alia bhatt and ranveer singh share screen first time in upcoming film gully boy

मुंबई। जोया अख्तर कई बेहतरीन फिल्मे दे चुके हैं वही अब जोया अख्तर अपनी नयी फिल्म गुल्ली बॅाय लेकर बहुत जल्दी आ रहे हैं. फिल्म में जोया ने बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह और चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कास्ट किया हैं. जी हाँ यह जोड़ी परदे पर पहली बार रोमांस, मस्ती और ड्रामा करती नज़र आएँगी।

इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर , रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ मिलकर करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार जोया अपनी इस नई फिल्म को प्रोजेक्ट पर खास तौर पर ध्यान दे रही हैं। इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट उन्होंने तैयार कर लिया है। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रही हैं।

जोया हमेशा अपनी फिल्मों में लोकेशन का बहुत महत्व देते है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो उनके करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म रही है। उन्होंने अपनी फिल्मों में आउटडोर शूटिंग को फोकस में रखा है।

शूटिंग के लिए जगह तय करने के बाद जोया अपने दोनों लीड रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। जोया की यह गुल्ली बॅाय एक रोमांटिक फिल्म होगी। रणवीर इस फिल्म में बेहद जुदा किरदार में नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि फिल्मों के चयन के लिहाज से रणवीर अब कड़ा रवैया अपनाने लगे हैं। बेफ्रिके के बाद वह अपने करियर को फिर से नीचे की तरफ नहीं ले जाना चाहते हैं। कहीं ना कहीं उनपर इस बात का दबाव भी रहता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्मों के अलावा उन्हें किसी दूसरी फिल्म में अधिक सराहा नहीं गया है। यही वजह है कि वह अब सोच-समझ कर फिल्म की स्क्रिप्ट का चयन कर रहे हैं।
वहीं आलिया अब बड़े फिल्मकारों की पसंद बनते जा रही हैं। उनके करियर में बड़े बदलाव की वजह उड़ता पंजाब को माना जा रहा है। कुल मिलाकर कर देखा जाएं तो आलिया उन एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं, जिसके साथ काम करने की लालसा हर सुपरस्टार को रहती है।

इंदौर में भाजपा नेता के रेस्टोरेंट पर पिला रहे थे हुक्का, तीन अरेस्ट

three arrested for providing hookah at BJP leader's restaurant in Indore
three arrested for providing hookah at BJP leader’s restaurant in Indore

इंदौर। खजराना क्षेत्र में भाजपा के एक नेता द्वारा संचालित किए जाने वाले रेस्टोरेंट पर मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारा, तो यहां शराब की बोतलें और हुक्के की सामग्री मिली।

जस्टिस कर्णन पर अवमानना का मामला, 13 को सुप्रीम कोर्ट में तलब

supreme court issues contempt notice to Calcutta High Court judge CS karnan
supreme court issues contempt notice to Calcutta High Court judge CS karnan

नई दिल्ली। अपनी तरह का ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के जज जस्टिस सीएस कर्णन के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकार वापस ले लिया है।

बेहद के सेट पर लगी आग, मची अफरा तफरी

fire on behad set
fire on behad set

मुंबई। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा धरावाहिक ‘बेहद’ में माया और अर्जुन की शादी होने वाली हैं, लेकिन शादी से पहले ही बेहद के सेट पर बड़ा हादसा हो गया।