Home Blog Page 5210

जॉन की ‘फोर्स 2’ के चार पोस्टर हुए रिलीज

John abraham Force 2 posters released
John abraham Force 2 posters released

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘फोर्स’ की सीक्वल ‘फोर्स 2’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है। ‘फोर्स 2’ के चार पोस्टर रिलीज किए गए है। फिल्म में जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

अभिनय देव के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है। जॉन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार घायल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन बार उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ, दोनों हाथ टूटे और एक बार पीठ भी जख्मी हुई।

घायल होने की जानकारी जॉन ने पिछले दिनों ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके दी थी। इस वीडियो के जरिए जॉन ने बताया था कि उन्होंने बहुत मेहनत की है, उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। यह फिल्म 18 नवंबर 2016 को रिलीज होगी। फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज होगा।

युवती की दर्द भरी दास्तां: दोस्ती, प्यार, सेक्स और अबॉर्शन

bhopal woman raped by jodhpur man on pretext of marriage
bhopal woman raped by jodhpur man on pretext of marriage

जोधपुर। जोधपुर के एक युवक ने अपने परिचित की भाणजी से दोस्ती करके उसे शादी का झांसा ​दिया और जोधपुर बुलाया। काफी समय तक वह उसका देहशोषण करता रहा।

RSS के जिला प्रचारक की पिटाई करने पर एडिशनल एसपी सस्पेंड

Balaghat ASP suspended for custodial torture of RSS jila pracharak
Balaghat ASP suspended for custodial torture of RSS jila pracharak

ग्वालियर। ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की शुरुआत से पहले ही सरकार ने बालाघाट में संघ प्रचारक पिटाई कांड के आरोपी एएसपी को सस्पेंड करके सख्त संदेश दिया है कि ब्यूरोक्रेसी को जनप्रतिनिधियों पर हावी नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही घटना में शामिल आठ पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

बरेली में राहुल गांधी के रोड शो में हंगामा, एसपीजी से भिड़े कांग्रेसी

Congress workers clash with SPG during Rahul Gandhi's road show in Bareilly
Congress workers clash with SPG during Rahul Gandhi’s road show in Bareilly

बरेली। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बरेली पहुंचे। बरेली में रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अमजद सलीम और एसपीजी कमांडो आपस में भिड गए। इससे रोड शो हंगामे में बदल गया।

सुप्रीमकोर्ट का बिहार सरकार से सवाल, शहाबुद्दीन की बेल हो गई आप क्या कर रहे थे?

were you sleeping till Shahabuddin got bail? Supreme Court slams Bihar government
were you sleeping till Shahabuddin got bail? Supreme Court slams Bihar government

नई दिल्ली। बिहार के बाहुबली राजनेता और आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की खिंचाई की।