Home Blog Page 5316

लंदन से सुपारी देकर दमण में युवक को पिटवाया

youth  beaten up in daman

दमण। लंदन से एक युवक ने कुछ लोगों को सुपारी देकर केन्द्र शासित प्रदेश में मोटी दमण के एक युवक के साथ मारपीट करवाई।

गुजरात : फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, जहरीली शराब ने ली 16 की जान

Gujarat :  hooch claimed 16 lives
Gujarat : hooch claimed 16 lives

सूरत। गुजरात के कड़ोदरा स्थित वरेली में हुई 24 में से 16 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। इसका खुलासा मंगलवार रात फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ।

मैसी की हैट्रिक से बार्सिलोना की शानदार जीत

0
Lionel messi
Messi hat-trick in Barcelona victory

बार्सिलोना। संन्यास से वापसी करने के बाद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी की हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना की टीम ने ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटिश चैम्पियंस सैल्टिक क्लब को एकतरफा अंदाज में 7-0 से रौंदकर चैंपियंस लीग में शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की।

संन्यास के बाद फिर से फुटबॉल के मैदान पर मैसी और नेमार इस सत्र में पहली बार लुईस सुआरेज के साथ खेल रहे थे। कैम्प नाऊ में हुए मुकाबले में बार्सिलोना की टीम मैसी के शानदार दो गोलों की मदद से हाफ समय तक 2-0 से बढ़त बनाए हुई थी। मैसी ने ये गोल मैच के तीसरे और 27वें मिनट में दागे।

बार्सिलोना की टीम ने इसके बाद भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से उसके एक अन्य स्टार फुटबॉलर और अपनी कप्तानी में ब्राजील को रियो ओलिंपिक का स्वर्ण पदक दिलाने वाले नेमार ने मैच के 50वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। नेमार ने इस मैच में चार गोल करने में मदद की।

इसके ठीक 9 मिनट बाद इनियेस्ता ने 59वें मिनट में एक और गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया। मैसी ने चौथे गोल के एक मिनट बाद ही मुकाबले के 60वें मिनट में गोलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। मैसी अपने करियर में बार्सिलोना क्लब और अर्जेंटीना टीम की तरफ से 651 मैचों में 515 गोल कर चुके हैं और उन्होंने 200 से अधिक गोल करने में मदद की है। इसके बाद लुईस सुआरेज ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच के 75वें और 88वें मिनट में दो गोल करके बार्सिलोना का स्कोर 7-0 कर मैच अपने नाम कर लिया।

‘दंगल’ के टाइटल ट्रैक के लिए दलेर मेंहदी देंगे अपनी आवाज

dangal the voice for the title track will Daler Mehndi
dangal the voice for the title track will Daler Mehndi

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के टाइटल ट्रैक के लिए पंजाबी गायक दलेर मेंहदी अपनी आवाज़ देंगे। दलेर मेंहदी ने इस बात की पुष्टि की है ।

49 वर्षीय पंजाबी गायक का कहना है कि इस ट्रैक में अर्थपूर्ण गीत हैं और यह दर्शकों में ऊर्जा का संचार करेगा।

मेंहदी ने बताया कि मेरा अगला गाना दंगल के लिए है। प्रीतम ने इस फिल्म के लिए संगीत दिया है। यह एक खूबसूरत खाना है। यह टाइटल ट्रैक है। यह सार्थक गीतों के साथ एक बहुत साफ गाना है। लोग निश्चित तौर पर इस गाने को पसंद करेंगे।

ऐसा बैंक जहां पैसा नहीं अनाज मिलेगा

ann bank
ann bank

सिरोही।गोपालन एवं देवस्थान बोर्ड के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि ज़रूरतमंदों की मदद मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। वे बुधवार को आदर्श चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थापित आदर्श अन्न बैंक की चौथी शाखा के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।