
सूरत। अडाजण क्षेत्र में शुक्रवार तड़के चोर गिरोह के चार-पांच जनों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन तोडऩे का प्रयास किया लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिलने के कारण वे सफल नहीं हो पाए और पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गए। घटना के वक्त मशीन में 24 लाख 44 हजार 300 रुपए नकद थे।

