
मेरठ। अदालत ने सोमवार को अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान द्वारा काली मन्दिर में जूते पहनकर जाने संबंधी याचिका खारिज कर दी।

मेरठ। अदालत ने सोमवार को अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान द्वारा काली मन्दिर में जूते पहनकर जाने संबंधी याचिका खारिज कर दी।

मुंबई। असहिष्णुता पर बहस के दौरान ‘देश छोडऩे’ की टिप्पणी करने को लेकर हाल ही में विवादों में घिरे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को कहा कि उनका मतलब यह काभ नहीं था कि वह देश छोडऩा चाहते हैं या भारत असहिष्णु है। आमिर 50 ने कहा कि भारत की तरह कोई भी देश विविध नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां जन्मा और मैं यहीं मरूंगा।

जयपुर। पद्म भूषण के लिए चुने गए अभिनेता अनुपम खेर ने इसे अपने जीवन का ‘सबसे बड़ा सम्मान’ और ‘बड़ा मुकाम’ बताते हुए कहा कि वह खुद को ‘गौरवान्वित, सम्मानित’ महसूस कर रहे हैं और बहुत खुश एवं भावविभोर हैं।

अजमेर। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पेपर लीक एवं नकल करवाने के मामले में रविवार को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उत्त 39 आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है।

झांसी। जिसने जन्म दिया उसी मां का गला उसी के बेटे ने तलवार से काट दिया। कातिल के हाथ इस कृत्य को अंजाम देने के लिए एक पल के लिए भी नहीं कांपे। इतना ही नहीं उसकी जुर्रत तो देखिए कि मां को ठिकाने लगाने के बाद वह भाग गया।