
पटना। उर्दू और बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति का शिड्यूल सोमवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया। कुल 17000 उर्दू और 400 बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

पटना। उर्दू और बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति का शिड्यूल सोमवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया। कुल 17000 उर्दू और 400 बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

अजमेर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को एक मंच उपलब्ध कराने तथा आमजन को इन विशिष्ट उत्पादों तक पहुंचाने के लिए अमृता हाट का आयोजन मंगलवार से शुरू होगा। अजमेर के वैशाली नगर स्थित अरबन हाट बाजार में शाम चार बजे केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो सांवरलाल जाट अमृता हाट का शुभारम्भ करेंगे।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.बीएल चौधरी ने कहा है कि रीट परीक्षा-2015 के लिए प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

रांची/जमशेदुपर। जमशेदपुर से अलकायदा के दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आंतकियों में धातकीडीह के अहमद मसूद अकरम शेख उर्फ मसूद उर्फ मोनू और मानगो के राजू उर्फ नसीम अख्तर शामिल है।

लखनऊ। राजधानी स्थित वेब मल्टीप्लेक्स में शाम के शो को देखने जो भी फिल्म प्रशंसक पहुंचे थे। उनके लिए एक चौकाने वाला दृश्य दिखाई दिया। जब भारी सुरक्षा के मध्य समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव वहां फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने पहुंचे।