
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत तैयार प्रस्तावों तथा अन्य विकास में प्रवासियों की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर वी सरवन कुमार ने बुधवार को अहमदाबाद जाकर प्रवासियों की बैठक ली और उन्हें 25 जनवरी को सिरोही में प्रस्तावित प्रवासी सम्मेलन में शिरकत करने का आमंत्रण दिया। इस बैठक के लिए समस्त तैयारियां करने के लिए जिला कलक्टर ने आदर्श चेरीटेबल ट्रस्ट के मुुकेश मोदी का आभार भी जताया।
