Home Blog Page 7143

श्रीराम नाम परिक्रमा का 9वां दिन : परमआनंद में डूबे रामभक्त

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

शबरी के जूठे बेर खाकर राम ने दिया समरसता का परिचय : परांजपे
अजमेर। श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के 9वें दिन दिन भी धर्मप्रमियों को परमआनंद की अनूभुति का आनंद मिला। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुरुषोतम परांजपे ने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर समरसता का परिचय दिया। भगवान ने संसार में आकर प्राणी मात्र को इस बात का एहसास कराया कि हर व्यक्ति में परमाप्ता का तत्व मौजूद है, हरप्राणी परमात्मा का प्रिय है।

महिला गुलामों से सेक्स के लिए आईएस ने बनाई संहिता

isis built the code for sex with female slaves
isis built the code for sex with female slaves

बगदाद। आतंक का पर्याय बने इस्लामिक स्टेट के धर्मशास्त्रियों ने एक ऐसा फतवा जारी किया है जिसके जरिए चरमपंथी ग्रुपों द्वारा दास बनाई गई महिलाओं से सेक्स और यौन संबंध बनाने की सीमा निर्धारित की गई है।

ऐसी महिलाओं से सेक्स का अधिकारी सिर्फ उसके मालिक को दिया गया है। कोई दूसरा ऐसी महिला के साथ सेक्स करेगा तो उसे अपराध माना जाएगा। धर्मशास्त्रियों ने कहा कि इससे बंधक बनाई गई महिलाओं के साथ बुरे व्यवहार पर रोक लगेगी। इससे साफ हो गया है कि आईएस सदियों पुरानी सेक्स दासियों के साथ होने वाले व्यवहार की फिर से व्याख्ख्या कर रहा है।

अमरीकी ऑपरेशंस फोर्सेज ने इस फतवे के लिए जारी किए गए दस्तावेजों को सीरिया से इस साल मई महीने में रेड मारकर अपने कब्जे में लिया था। इन धार्मिक फैसलों में बाप और बेटे को एक ही महिला दास से सेक्स पर पाबंदी है, लेकिन मालिक मां और बेटी दोनों से सेक्स कर सकता है। उत्तरी इराक की अल्पसंख्यक यजीदी महिलाओं के साथ इनकी क्रूरता चरम पर है। ज्यादातर लोग आईएस के लड़ाकों को यजीदी महिलाएं बेची या तोहफे के रूप में दी जाती हैं।

isis built the code for sex with female slaves
isis built the code for sex with female slaves

हालांकि आईआईएस के इस फतवे की आलोचना मानवाधिकार संगठनों ने की है।  धर्म मानने वालों ने विस्तृत जानकारी के साथ यह आदेश निर्गत किया है कि जिन महिलाओं को आतंकी संगठनों ने दास बनाया है। उस ग्रुप के मालिक उन महिलाओं के साथ सेक्स कर सकते हैं।

इस आदेश के जरिए कानून को जबरदस्ती लागू करने की कोशिश की गई है। यह फतवा पूर्व में दिए गए आतंकी संगठन के फतवों से अलग है। इससे साफ झलकता है कि इस्लामिक आईएस सदियों से चली आ रही यौन दासियों के प्रति होने वाले व्यवहार के प्रति गंभीर हो गया है। सीरिया और इराक के बड़े हिस्से में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने महिलाओं को बंधक बनाकर रखा है। फतवे के जारी किए गए दस्तावेजों को अमरीकी ऑपरेशंस फोर्सेज ने सीरिया में आईएस के अधिकारियों के यहां रेड डालकर अपने कब्जे में लिया था।

isis built the code for sex with female slaves
isis built the code for sex with female slaves

आईएस के धर्मगुरूओं के इस फैसले के बाद बाप औप बेटे को एक ही महिला दास से मालिक मां और बेटी दोनों से सेक्स कर सकता है। कैदी महिलाओं के साथ संयुक्त मालिकों को भी सेक्स करने की छूट है। इन महिलाओं पर संयुक्त रुप से अधिकार माना गया है अमरीकी मानवाधिकार संगठन ने आईएस पर हजारों महिलाओं और लड़कियों अगवा कर हिंसक तरीके से दुष्कर्म करने का आऱोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह लोग 12 साल की लड़कियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं। आईएस ने ऐसी हरकतों को दबाने के लिए और दासियों को मैनेज करने के लिए वार स्पाईल्स डिपार्टमेंट की स्थापना भी की थी।

मानवाधिकार वॉच ने कैद की 20 महिलाओं का साक्षात्कार किया था। इन महिलाओं ने बताया कि कैसे वे लोग महिलाओं को उम्र के हिसाब से छांटते हैं और इन्हें अलग-अलग रखा जाता है। यह महिलाएं तोहफे में दी जाती हैं और यह हवस का शिकार भी बनती हैं। फतवा नंबर 64 29 जनवरी 2015 जारी करने वाली आईएस स्टेट कमिटी और रिसर्च एंड फतवा ने आईएस लड़ाकों और कैदी महिलाओं के बीच यौन संबंधों पर एक संहिता भी बनाया है।

मैंने धोनी को नजरअंदाज नहीं किया, मिलाया था हाथ : गंभीर

furious Delhi skipper gautam gambhir denies reports he snubbed ms dhoni after vijay hazare match
furious Delhi skipper gautam gambhir denies reports he snubbed ms dhoni after vijay hazare match

नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने इन खबरों का खंडन किया है कि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भारतीय एकदिवसीय और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से हाथ नहीं मिलाकर उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

अब शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य

haryana : Now class 10th pass qualification required for civic polls
haryana : Now class 10th pass qualification required for civic polls

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव लडऩे के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित करते हुए हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 8 और हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 13-क में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया। 

51वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए रघुवीर चौधरी का नाम घोषित

Raghuvir Chaudhary honored by gyanpeeth Awards
Raghuvir Chaudhary honored by gyanpeeth Awards

नई दिल्ली। ज्ञानपीठ चयन बोर्ड द्वारा मंगलवार को 51वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए गुजराती के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक रघुवीर चौधरी के नाम की घोषणा कर दी गई है। उन्हें अगले वर्ष एक सम्मान समारोह में वर्ष 2015 का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा।