
अजमेर। धार्मिक नगरी अजमेर में गत 21 जनवरी से चल रही इक्यावन अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा मंगलवार को पूरे परवान चढ़ गई। राम नाम परिक्रमा महोत्सव के साथ ही हो रहे अन्य धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का अनूठा संगम आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में देखने को मिल रहा है।
