
अजमेर। अजमेर शहर के आजाद पार्क में आयोजित 13 दिवसीय राम नाम परिक्रमा महोत्सव के दौरान राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के साथ ही हो रहे धार्मिक आयोजनों की कडी में शुक्रवार को आई श्याम शरणागत मंडल के सदस्यों ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।