
राजसमंद : मगरे की पहली महिला सैनिक का भव्य स्वागत
राजसमंद। राजसमंद जिले के भीम उपखंड क्षेत्र में मण्डावर में मगरा क्षेत्र की पहली महिला सैनिक पूजा चौहान का पहली बार मगरा क्षेत्र में पहुंचने पर कामलीघाट सहित काछबली-मंडावर में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें कामलीघाट से रैली के माध्यम से मंडावर तक लाया गया।
हर्षिता दहिया हत्याकांड : दिनेश को रिमांड पर नहीं ले पाई पानीपत पुलिस
पानीपत। हरियाणवीं सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया के हत्या के आरोपित कुख्यात अपराधी दिनेश कराला को थाना इसराना पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
राजसमंद सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
सबगुरु न्यूज राजसमंद/ उदयपुर। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी हताहत बड़ौदा के बताए जा रहे हैं। हादसे में 9 साल की बच्ची को छोड़कर पूरा परिवार काल का ग्रास बन गया।
पुलिस के अनुसार चारभुजा थाना क्षेत्र के मानसिंह का गुड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे में एक बच्ची गंभीर घायल हो गई जिसे उदयपुर भेजा गया है। उसका उदयपुर में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार जयपुर से बड़ौदा जा रही थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पांच लोग तो मौके पर ही काल का ग्रास बन गए। गंभीर घायल बच्ची को अनंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ौदा से भी परिजन सुबह ही रवाना हो गए। परिजन सीधे अनंता अस्पताल पहुंचे और बच्ची को पहचान लिया। इसके बाद वहां माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों के अनुसार हादसे में हताहत हुए लोग बड़ौदा के एक ही मोदी परिवार के हैं। अनंता में उपचाररत बालिका का नाम धनवी पुत्री अल्केश मोदी है। धनवी 9 साल की है।
हादसे में धनवी के माता-पिता अल्केश व बीनल, दादा-दादी अमृत भाई व सुमन बेन, पांच साल का भाई वेदांत की मृत्यु हो गई। अल्केश के भानजे विजय भाई ने बताया कि अल्केश एमआर और बीनल अध्यापिका थी। अमृत भाई भी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। तीन दिन पहले बड़ौदा से घूमने राजस्थान आए थे।
खाना बनाने की बात को ले पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
