Home Blog Page 823

उफ्फ यह फटे होंठ क्यों न पहले ही करले बचाव

get rid from chapped lips
get rid from chapped lips

सर्दियाँ आते ही आपको एक बात जरूर सताती होगी की अब त्वचा रूखी हो जाएगी। शीतलहर चलने के साथ ही त्वचा की नमी खत्म होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके त्वचा में रूखापन आ रहा हैं तो पढ़े यहाँ पर। ऐसे में आप घर में ही शुद्ध नारियल तेल, कोको बटर या पेपरमिंट ‘ लिपबाम बनाकर फटे होठों से छुटकारा पा सकते हैं। ‘सी सोल’ कॉस्मेटिक्स की संस्थापक, कॉस्मेटोलॉजिस्ट मनीशा चोपड़ा ने घरेलू लिपबाम बनाने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं।

शुद्ध नारियल तेल और कोको बटर बाम : ताजे नारियल तेल को कोको बटर के साथ मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण को समान मात्रा के मधुमक्खी के मोम (बी वैक्स) और वनीला सत के साथ गर्म करें। मिश्रण गाढ़ा होने के बाद इसे किसी खाली डिब्बी में भर दें। इस्तेमाल करने से पूर्व इसे कुछ समय के लिए फ्रीज कर लें।

नींबू रोजमेरी बाम : इस बाम को बनाने के लिए पहले बनाए नारियल तेल, कोको बटर और बी वैक्स के मिश्रण में नींबू और रोजमेरी दोनों के अर्क की 15-15 बूंदें मिलाएं। इसे खूबसूरत रंग देने के लिए मिश्रण जब गर्म हो रहा हो, तब उसमें छोटा-सा टुकड़ा लिपस्टिक का मिला लें।

पेपरमिंट बाम : किसी माइक्रोवेव सेफ कटोरे में थोड़ी-सी पेट्रोलियम जेली लें और उसे तब तक ओवन में रखें, जब तक कि जेली तरल में परिवर्तित न हो जाए। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इसमें पेपरमिंट अर्क मिलाकर सभी चीजों को फिर से 20 सेकेंड के लिए गर्म करें। उसके बाद गर्म मिश्रण को एक लिप बाम स्टिक में लगाएं जो कि आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। एक घंटे तक उसे सामान्य तापमान पर रखें और ठोस होने पर इस्तेमाल करें।

हिमाचल में पुल गिरने से 6 घायल, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाला कंक्रीट का बना महत्वपूर्ण पुल दिवाली के दिन गुरुवार को धराशायी हो गया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुल अचानक जोरदार आवाज के साथ गिर गया। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय वहा कई वाहन और पैदल यात्री पुल से गुजर रहे थे।

यमन में अमरीका हवाई हमला, अल कायदा के 5 आतंकी मारे गए

5 Al Qaeda militants killed in US airstrike in Yemen
5 Al Qaeda militants killed in US airstrike in Yemen

अडेन। यमन के मध्य में स्थित अल बायदा प्रांत में गुरुवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में यमन स्थित अल कायदा इकाई के पांच आतंकवादी मारे गए। अमरीकी ड्रोन ने आतंकवादियों के वाहन पर हमले किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने किए केदारनाथ के दर्शन

Prime Minister Narendra Modi visit Kedarnath temple
Prime Minister Narendra Modi visit Kedarnath temple

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमालय के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट अगले 6 महीने तक बंद होने से पहले भगवान शिव के दर्शन किए। मोदी की इस साल प्रसिद्ध मंदिर की यह दूसरी यात्रा है। इस मौके पर मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्य एवं केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बेला हदीद चार महीने से गुपचुप कर रही है रैपर ड्रेक को डेट

Bella Hadid, Drake dating since four months
Bella Hadid, Drake dating since four months

लॉस एंजिलस। मॉडल बेला हदीद और गायक-रैपर ड्रेक कथित तौर पर पिछले चार महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। 30 वर्षीय ड्रेक ने इस महीने हदीद के 21वें जन्मदिन पर एक पार्टी दी थी और उसके बाद वह हदीद की तरफ और भी आकर्षित हुए।