
सिरोही। मोरली गांव में 12 नवम्बर को पालडी-एम के सुबोध बाल मदिर विद्यालय के कक्षा सातवी में अध्ययनरत विद्यार्थी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके सुसाइड नोट में उसने इसका कारण विद्यालय में शिक्षकों के उत्पीडन को इसका कारण बताया था। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ और जानकारी जुटाने के बाद सुसाइड नोट में जिन शिक्षकों के नाम थे उन्हें गिरफतार कर लिया है। इन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



