
नई दिल्ली। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने रियल्टी कंपनी डीएलएफ को अंतरिम राहत देते हुए उसे अगले महीने तक 1806 करोड़ रुपए मूल्य के म्युचुअल फंड भुनाने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने इस बारे में पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवंविनिमय बोर्ड सेबी के आदेश को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत का आग्रह किया था।…



