
रतलाम। रतलाम के शास्त्री नगर में तांत्रिक क्रिया के नाम पर लापता बच्चों को तलाशने और लोगों की पारिवारिक समस्याएं दूर करने का लालच देकर एक दुकान चलाने वाला कथित अनवर बाबा लोगों के लाखों रुपए के सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत की है।