राजस्थान में चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को विधानसभा आम चुनाव में प्रदेश की कुल दो सौ विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होगा। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया। 199 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब डेढ सौ सीटों पर सत्तारुढ़ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं जबकि चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय एवं कुछ स्थानों पर चतुष्कोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी राजसमंद की नाथद्वारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ चुरु जिले की तारानगर, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां जयपुर की आमेर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इनके अलावा सत्तारुढ कांग्रेस के कई मंत्री एवं विधायक फिर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

इस चुनाव में इस बार दल बदल कर भी एक दूसरे दल से चुनाव लड़ रहे है, उनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा प्रत्याशी के रुप में डोटासरा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह नागौर से पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा कांग्रेस छोड़कर भाजपा उम्मीदवार के रुप में नागौर से ही चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भी भाजपा में शामिल होकर बाड़ी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी तरह भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह कांग्रेस का दामन थाम कर फिर चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह किशनगढ़ से भाजपा के बागी हुए विकास चौधरी कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह अन्य कई उम्मीदवार है जो एक दूसरे की पार्टी में चुनाव लड़ रहे।

199 सीटें पर मतदान

सादुलशहर, गंगानगर, सूरतगढ़, रायिसंहनगर (अजा), अनूपगढ (अजा), संगरिया, हनुमानगढ, पीलीबंगा (अजा), नोहर, भादरा, खाजूवाला (अजा) , बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ, नोखा, सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चुरु, रतनगढ़, सुजानगढ़ (अजा), पिलानी (अजा), सूजरजगढ, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, फतेहपुर, लक्षमणगढ, धोद (अजा), सीकर, दांतारामगढ, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, कोटपुतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमू, फुलेरा, दूदू, झोंटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़ (अजजा), हवामहल, विद्याधरनगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्शनगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बगरु (अजा) , बस्सी (अजजा), चाकसू (अजा) तिजारा, किशनगढबास, मुण्डावर, बहरोड़ , बानसूर, थानागाजी, अलवर ग्रामीण (अजा) अलवर शहर, रामगढ़, राजगढ़ लक्ष्मणगढ, एवं कठूमर (अजा) शामिल हैं।

इसी तरह कामां, नगर, डीग-कुम्हेर, भरतपुर, नदबई, वैर, (अजा) बयाना, (अजा) बसेड़ी (अजा), बाडी, धौलपुर, राजाखेड़ा, टोडाभीम (अजजा) हिण्डौन (अजा) करौली, सपोटरा (अजजा) बांदीकुई, महुवा, सिकराय (अजा) दौसा, लालसोट (अजजा) गंगापुर, बामनवास (अजजा), सवाईमाधोपुर, खण्डार (अजा) मालपुरा, निवाई (अजा), टोंक, देवली उनियारा, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, नसीराबाद, ब्यावर, मसूदा, केकड़ी, लाडनूं, डीडवाना, जायल (अजा) नागौर, खींवसर, मेड़ता (अजा) डेगाना, मकराना, परबतसर, नावां, जैतारण, सोजत (अजा), पाली, मारवाड़ जक्शन, बाली, सुमेरपुर, फलौदीख् लोहावट, शेरगढ़, ओंसिया, भोपालगढ़ (अजा) सरदारपुरा, जोधपुर, सूरसागर, लूणी, बिलाड़ा (अजा) जैसलमेर, पोकरण, शिव, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, सिवाना, गुढ़ामालानाी, चौहटन (अजा) आहोर, जालोर (अजा) भीनमाल, सांचौर, एवं रानीवाड़ा शामिल है।

इनके अलावा सिरोही, पिंडवाड़ा-आबू (अजजा), रेवदर (अजा), गोगूंदा (अजजा), झाडोल (अजजा), खेरवाड़ा (अजजा) उदयपुर ग्रामीण (अजजा) उदयपुर, मावली, वल्लभनगर, सलूम्बर (अजजा), धरियावद (अजजा), डूंगरपुर (अजजा), आसपुर (अजजा), सागवाड़ा (अजजा), चौरासी (अजजा), घाटोल (अजजा), गढी (अजजा), बांसवाड़ा (अजजा), बागीदौरा (अजजा), कुशलगढ (अजजा), कपासन (अजा), बेंगू, चित्तौड़गढ, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, प्रतापगढ़ (अजजा) भीम, कुम्भलगढ, राजसमंद, आसींद, माण्डल, सहाड़ा, भीलवाड़ा, शाहपुरा (अजा), जहाजपुर, मांडलगढ़, हिण्डौली, केशोरायपाटर (अजा), बूंदी, पीपल्दा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी (अजा) अंता, किशनगंज (अजजा), बारां-अटरु (अजा) , छबड़ा, डग (अजा), झालरापाटन, खानपुर एवं मनोहरथाना शामिल हैं।

राजस्थान में सबसे ऊंचा मतदान केन्द्र शेरगांव

राजस्थान में शनिवार को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में सिरोही जिले में आबू पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शेरगांव में स्थित प्रदेश का सबसे ऊंचा मतदान केन्द्र के लिए सबसे पहले मतदान दल को रवाना किया गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान दल राज्य की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर से करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर शेरगांव स्थित इस मतदान केन्द्र पर पहुंचेगा। निर्वाचन विभाग की और से पहली बार शेरगांव में मतदान केन्द्र बनाया गया हैं जहां पर केवल 118 मतदाता है जो पहली बार अपने गांव में मतदान कर सकेंगे। इससे पहले ये मतदाता दस किलोमीटर पैदल चलकर उतरज में मतदान करने जाते थे। आबू पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 210 मतदान केंद्र बनाए गएये हैं जहां दो लाख 27 हजार 856 मतदाता अपने मतों का उपयोग कर सकेंगे।